Exposed 32! क्या एवरेस्ट पर्वत नहीं है विश्व का सबसे सबसे ऊंचा पर्वत? जानिए हैरान कर देने वाला सच! Is Mount Everest not the tallest mountain of the world? Know the shocking truth!

एवरेस्ट पर्वत (Mount Everest)

  • माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) समुद्र तल से ऊपर पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत है, जो हिमालय की महालंगुर हिमालय उप-श्रेणी में स्थित है।
  • चीन – नेपाल की सीमा इसके शिखर बिंदु से होकर गुजरती है ।
  • चीन और नेपाल द्वारा मान्यता प्राप्त 8,848 मीटर (29,029 फीट) की वर्तमान आधिकारिक ऊंचाई, 1955 के भारतीय सर्वेक्षण द्वारा स्थापित की गई थी और बाद में 1975 में एक चीनी सर्वेक्षण द्वारा इसकी पुष्टि की गई थी।
  • माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) कई पर्वतारोहियों को आकर्षित करता है, उनमें से कुछ काफी अनुभवी पर्वतारोही भी हैं।
  • एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई करने के लिए दो मुख्य मार्ग हैं, एक नेपाल में दक्षिण-पूर्व से शिखर पर पहुंचता है (जिसे “मानक मार्ग” के रूप में जाना जाता है) और दूसरा तिब्बत के उत्तर से होकर जाता है ।
  • मानक मार्ग पर ज़्यादा तकनीकी चढ़ाई की चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता , हालांकि इस मार्ग पर ऊंचाई की बीमारी, खराब मौसम और हवा के साथ-साथ हिमस्खलन और खुम्बू हिमपात जैसे खतरों का सामना करना पड़ता है ।
  • 2019 तक, एवरेस्ट पर 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कई के शव पहाड़ पर लावारिस पड़े हुए हैं ।

किसने फहराया एवरेस्ट (Mount Everest) की चोटी पर सबसे पहले झण्डा?

  • एवरेस्ट (Mount Everest) शिखर तक पहुँचने के लिए पहले रिकॉर्ड किए गए प्रयास ब्रिटिश पर्वतारोहियों द्वारा किए गए थे।
  • चूंकि नेपाल ने उस समय विदेशियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी, इसलिए अंग्रेजों ने तिब्बत की ओर से उत्तरी रिज मार्ग से चढ़ाई करने के कई प्रयास किए ।
  • 1921 में अंग्रेजों द्वारा पहले चढ़ाई अभियान में वे उत्तरी क्षेत्र पर 7,000 मीटर (22,970 फीट) की ऊंचाई तक पहुँच पाए , जिसे उन्होंने 1922 के अभियान में 8,320 मीटर (27,300 फीट) की ऊंचाई तक पहुंचा दिया । पहली बार कोई भी इंसान 8,000 मीटर (26,247 फीट) की ऊंचाई से ऊपर चढ़ पाया था।
  • नॉर्थ वाले मार्ग से उतरते वक्त एक हिमस्खलन में सात पोर्टर मारे गए थे।
  • 1924 के अभियान के परिणामस्वरूप एवरेस्ट (Mount Everest) पर घटा आज तक का सबसे बड़ा रहस्य है: जॉर्ज मल्लोरी और एंड्रयू इरविन ने अंतिम शिखर पर चढ़ने का प्रयास तो किया, लेकिन कभी वापिस नहीं आ सके जिससे यह बहस छिड़ गई कि क्या वे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हों या नहीं।
  • उन्हें उस दिन पहाड़ों के बीच देखा गया था, लेकिन वे बादलों में गायब हो गए , और फिर उन्हें कभी नहीं देखा गया, हालांकि 1999 में मल्लोरी का शरीर उत्तर दिशा में 8,155 मीटर (26,755 फीट) की ऊंचाई पर पाया गया ।
  • तेनजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी ने 1953 में एवरेस्ट पर पहली आधिकारिक चढ़ाई की , जिसमें दक्षिण-पूर्व रिज मार्ग का उपयोग किया गया था ।

क्या एवरेस्ट (Mount Everest) नहीं है विश्व में सबसे ऊंचा पर्वत?

Picture depicting the relative height of Mount Everest with respect to other mountains in different situations.
Source – Ocean Service
  • हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एवरेस्ट पर्वत वास्तव में माध्य समुद्र तल से सबसे ऊंचा है जो समुद्र की सतह का एक औसत स्तर है जहाँ से ऊँचाइयों को मापा जाता है।
  • लेकिन माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) का शिखर पृथ्वी केंद्र से सबसे दूर का बिंदु नहीं है बल्कि पृथ्वी केंद्र के ऊपर उच्चतम बिंदु इक्वाडोर में स्थित माउंट चिम्बोराजो के शिखर का है ।
  • चिम्बोराजो का शिखर समुद्र तल से 20,564 फीट ऊपर है।
  • हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी के उभार के कारण, चिम्बोराजो का शिखर एवरेस्ट शिखर की तुलना में पृथ्वी के केंद्र से 6,800 फीट से अधिक दूर है। यह चिम्बोराजो पर्वत को धरती पर स्थित सितारों के सबसे निकट होने वाला बिन्दु बनाता है और इस मामले में वह एवरेस्ट पर्वत (Mount Everest) को भी पछाड़ डेता है ।

आपको यह जानकर अत्यंत आश्चर्य होगा कि एवरेस्ट पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पहाड़ नहीं है। यह सम्मान “मौना केआ” पर्वत को प्राप्त है, जो हवाई में स्थित बिग द्वीप पर एक ज्वालामुखी है। मौना केआ का एक बड़ा हिस्सा प्रशांत महासागर के नीचे डूबा हुआ है लेकिन उसकी तल से शिखर तक की ऊंचाई 33,500 फीट है जो कि एवरेस्ट पर्वत (Mount Everest) से भी ऊंची है !



via WordPress https://ift.tt/2zW2zPa

Comments

Popular posts from this blog

Fact Check: पीएनबी की गाज़ियाबाद ब्रांच के कर्मचारिओं के कोरोना संक्रमित होने के बारे में वायरल किया जा रहा पोस्ट भ्रामक-Vishvas News

फ़ैक्ट चेक : हथियार लेकर घूम रहे लड़कों की तस्वीर RSS मेम्बर्स की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है-Alt News