Scandals Unraveled! 2019 में हुए देश के सबसे बड़े घोटाले जिन्होंने देश का गौरव किया कम! Biggest scams of the country in 2019 which reduced India’s dignity!

जानिए उन बड़े घोटालों के बारे में जिन्होंने देश को झकझोर कर रख दिया था । इन्हीं घोटालों के कारण भारत की विश्वभर में भ्रष्ट और घोटालेबाज़ों से भरे देश की छवि बन रही है ।

आइएमए पॉनज़ी घोटाला (scam)

घोटाले की रकम : 4000 करोड़ रुपए

आइएमए नामक 2006 में शुरू हुई इस कंपनी ने पॉनज़ी स्कीम के तहत कई लोग, जिनमें से ज़्यादातर मुस्लिम थे, उन्हें अधिक रिटर्न की लालसा देकर उनसे कई रुपयों का निवेश करवा लिया । रिटर्न की डर कम होते होते शून्य होने के बाद जब लोगों ने अपने पैसे वापिस मांगे, तब उन्हें आइएमए का ऑफिस बंद मिला और उसका मालिक उनके पैसे के साथ फरार । जांच करने पर लाखों निवेशकों के 4000 करोड़ रुपए की ठगी की बात सामने आई ।

डी के शिवकुमार मनी लौंडरींग घोटाला (scam)

घोटाले की रकम : करोड़ों रुपए

बेनामी संपत्ति , मनी लॉन्ड्रिंग और बेमेल संपत्ति – इन घोटालों (scam) के कारणों से इडी ने शिवकुमार से पूछताछ की। उनके निवासों पर हुई रैड के दौरान दिल्ली में उनके पास से 8.59 करोड़ रुपये के बेहिसाब पैसे मिले। यह धनराशि बिना किसी स्पष्टीकरण के कर्नाटक से दिल्ली भेज दी गई थी इसलिए इसे हवाला लेनदेन में सम्मिलित धनराशि माना जा रहा है । 25 लाख रुपए की जमानत राशि के चलते उन्हें रिहा किया गया ।

डीएचएफएल मनी लौंडरींग घोटाला (scam)

घोटाले की रकम : 31000 करोड़ रुपए

शेल कंपनियों को लोन के रूप में भारी मात्रा में धन देकर इस घोटाले को अंजाम दिया गया था, जो फिर डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, अरुणा वधावन और धीरज वधावन को विभिन्न सहयोगियों और संबंधित कंपनियों के माध्यम से पैसे वापस कर दिए । कोबरापोस्ट ने किया इस घोटाले का खुलासा। 31000 करोड़ रुपए की मनी लौंडरींग को दिया अंजाम ।

पीएमसी बैंक घोटाला (scam)

pmc bank scam

घोटाले की रकम : 4355 करोड़ रुपए

पीएमसी बैंक (PMC Bank) ने कुल वितरित लोन का 75 प्रतिशत एचडीआईएल को दिया । सितंबर 19, 2019 तक बैंक ने कुल 8,800 करोड़ रुपये तक का लोन वितरित किया था जिसमें से 4355 करोड़ रुपए का लोन केवल एचडीआईएल को दिया था । धोखाधड़ी का पर्दाफाश बैंक के क्रेडिट विभाग की महिला कर्मचारियों के एक समूह ने किया था । एचडीआइएल के प्रवर्तकों और पीएमसी बैंक के पूर्व निदेशक ने सांठगांठ कर दिया ठगी को अंजाम।

लक्ष्मी विलास बैंक घोटाला (scam)

घोटाले की रकम : 790 करोड़ रुपए

भारतीय वित्तीय सेवा कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट (RFL) ने लक्ष्मी विलास बैंक पर 790 करोड़ रुपए (111.4 मिलियन डॉलर ) का घोटाला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस राशि को बैंक के पास फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखा गया था ।आरएफएल के फंडों को अवैध रूप से रखने के लिए व्यापक साजिश रची गई थी और एलवीबी इसके केंद्र में था। बैंक ने उन पर लग रहे सभीआरोंपों को खारिज किया ।

पी चिदंबरम और आइएनेक्स मीडिया केस

घोटाले की रकम : 276 करोड़ रुपए

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 2010 में पर्मिशन के बिना आईएनएक्स मीडिया की तीन मॉरीशस-आधारित कंपनियों में विदेशी निवेश को डाइवर्ट करने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में कर्ति चिदंबरम, पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी और कुछ अन्य के खिलाफ रु. 275.5 करोड़ का मनी लौंडरींग का मुकदमा दर्ज किया गया । इसमें पी चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 105 दिनों तक जेल की हवा खानी पड़ी थी ।

महाराष्ट्र चारा घोटाला (scam)

घोटाले की रकम : करोड़ों रुपए

महाराष्ट्र में तीन साल तक सूखा पड़ने के कारण कई किसानों को मार झेलनी पड़ी जिसके चलते वहाँ की सरकार ने किसानों को अपने पशुओं को चराने के लिए NGOs को फंड दिया था । हालांकि जांच में पता चला कि यह एनजीओ सरकार द्वारा दिया गए फंड का उपयोग किसानों की मदद के लिए कम बल्कि अपनी और नेताओं की जेबें भरने में ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे थे ।



via farzi khabarhttps://farzikhabar.in/2019-countrys-top-scam/

Comments

Popular posts from this blog

Fact Check: पीएनबी की गाज़ियाबाद ब्रांच के कर्मचारिओं के कोरोना संक्रमित होने के बारे में वायरल किया जा रहा पोस्ट भ्रामक-Vishvas News

फ़ैक्ट चेक : हथियार लेकर घूम रहे लड़कों की तस्वीर RSS मेम्बर्स की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है-Alt News