Covid-19 Home kit list that is going viral on social media is fake, Tata Health has not released any such list | टाटा हेल्थ के हवाले से मेडिकल होम किट और कोरोना के तीन चरणों का इलाज बताने वाला मैसेज वायरल, टाटा हेल्थ ने खुद इसे फेक बताया – Dainik Bhaskar

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 01:47 PM IST

क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है। इसके साथ लिखा हुआ है कि यह कोविड-19 से बचाव के लिए घर में रखे जाने वाले अनिवार्य सामानों की सूची है। साथ ही कोविड-19 के तीन चरण और उनका इलाज भी बताया गया है।  दावा किया जा रहा है कि लिस्ट टाटा हेल्थ की तरफ से जारी की गई है। 

कुछ फेसबुक यूजर, जिन्होंने इस लिस्ट को शेयर किया 

https://www.facebook.com/MadhuMandalMZP/posts/141785744174365

https://www.facebook.com/suresh.s.jaipur/posts/3149102588482376

https://www.facebook.com/smile7care/posts/150428793249145

वायरल मैसेज का हिंदी अनुवाद 

घर पर आवश्यक रूप से रखे जाने के लिए मेडिकल किट 

1. पेरासिटामोल

2. माउथवॉश और गार्गल के लिए बेटाडाइन

3. विटामिन सी और डी 3

5. बी कॉम्प्लेक्स

6. भाप के लिए वाष्प + कैप्सूल

7. ऑक्सीमीटर

8. ऑक्सीजन सिलेंडर (केवल आपात काल के लिए)

9. आरोग्य सेतु ऐप

10. व्यायाम

कोविड-19 के तीन चरण 

1. केवल नाक में कोविड – रिकवरी का समय आधा दिन है। (स्टीम इन्हेलिंग), विटामिन सी। आमतौर पर बुखार नहीं होता। लक्षण भी नहीं होते (एसिम्पटोमैटिक) 

2. गले में कोविड – गले में खराश, रिकवरी का समय 1 दिन (गर्म पानी का गरारा, पीने के लिए गर्म पानी, अगर टेंपर्ड हो तो पैरासिटामोल)

3. फेफड़े में कोविड- 4 से 5 दिन तक खांसी और सांस फूलना। (विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, गर्म पानी का गरारा, ऑक्सिमीटर, पेरासिटामोल, सिलेंडर यदि गंभीर हो, गहरी साँस लेने का व्यायाम।

इस स्टेज पर अस्पताल आना है। 

ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी करें। यदि यह 43 (सामान्य 98-100) के पास जाता है, तो आपको ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है।

* स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें! *

फैक्ट चेक पड़ताल 

चूंकि कोविड होम किट टाटा हेल्थ के नाम से वायरल की जा रही थी। इसलिए हमने सबसे पहले टाटा हेल्थ की ऑफिशियल वेबसाइट चेक की, जहां ऐसा कोई भी अपडेट नहीं मिला। 

– टाटा हेल्थ ने ट्विटर पर इस मैसेज से जुड़ा एक अपडेट जरूर दिया है। 13 जून को एक सवाल के जवाब में टाटा हेल्थ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यह स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। 

निष्कर्ष : टाटा हेल्थ ने खुद यह स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा ऐसी कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। इससे स्पष्ट है कि वायरल मैसेज के जरिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। 



via farzi khabarhttp://farzikhabar.in/covid-19-home-kit-list-that-is-going-viral-on-social-media-is-fake-tata-health-has-not-released-any-such-list-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a5/

Comments

Popular posts from this blog

फ़ैक्ट चेक : हथियार लेकर घूम रहे लड़कों की तस्वीर RSS मेम्बर्स की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है-Alt News

Fact Check: पीएनबी की गाज़ियाबाद ब्रांच के कर्मचारिओं के कोरोना संक्रमित होने के बारे में वायरल किया जा रहा पोस्ट भ्रामक-Vishvas News