By Vishvas News Updated: May 13, 2020 नई दिल्ली विश्वास न्यूज़। आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों को एक एम्बुलेंस में घुसते देखा जा सकता है। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में ये बताने की कोशिश की गयी है कि यह सभी लोग पंजाब नेशनल बैंक की लोनी ब्रांच के स्टाफ हैं और कोरोना पॉजिटिव हैं। क्लेम के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक की लोनी ब्रांच के एक कर्मचारी ने शराब की लाइन में लगकर बैंक स्टाफ के लिए शराब खरीदी, जिसके बाद वह कोरोना से संक्रमित हो गया और बाकियों को भी संक्रमित कर दिया। इस वीडियो को जब चेक किया गया तो विश्वास न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो 27 अप्रैल का है, जबकि शराब की दुकानें 4 मई को खोली गयीं थी। साथ ही स्टाफ के सभी लोगों के कोरोना से संक्रमित होने वाली बात भी सही नहीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्टाफ के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और बाकी सभी को एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन किया गया है। क्या हो रहा है वायरल वायरल वीडियो में कुछ लोगों को एक एम्बुलेंस में घुसते देखा जा सकता है। वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “लोनी (गाजियाबाद) मैं पंज...
सच क्या है? छोटा भीम कार्टून शो की प्रोडक्शन टीम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को फेक न्यूज के लिए आगाह किया है। ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्रोडक्शन द्वारा लिखा गया, ‘छोटा भीम के मेकर्स की ओर से अपने पसंदीदा कैरेक्टर को इतना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए शुक्रिया। कहा- मासूमों की जिंदगी में शादी न लाएं हम आपको बताना चाहते हैं कि शो के कैरेक्टर छोटा भीम, इंदुमति और चुटकी अभी बच्चे हैं। जिस वायरल न्यूज में बताया गया था कि कैरेक्टर्स की शादी को लेकर जो खबर फैलाई जा रही है, वह झूठी है। हम सभी को इस पर कमेंट करने से बचने की सलाह देते हैं। हमारे पसंदीदा किरदारों को बच्चा ही रहने दें और उनकी मासूम जिंदगी में शादी ना लाएं’। Source – Asianet News via WordPress https://ift.tt/2zGWQxa
Comments
Post a Comment