Ias Officer Anuj Malik Offer Slipper To Girl Labours Pic Will Win Your Heart | नंगे पांव तपती धूप में चल रही थी लड़की, IAS ने खुद पहनाई चप्पल – Trending-नवभारत टाइम्स
लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। वो कई-कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर रहे हैं। इस बीच कई लोग उनकी मदद कर इस बुरे दौर में इंसानियत की मिसाल स्थापित करते नजर आ रहे हैं। गरीब मजदूरों के पास ना खाना है, ना पहनने को कपडे़, कईयों की तो चप्पलें भी टूट गई, ऊपर से गर्मी है कि सड़क पर अंगारे बरसाए हुए है। कोई सफर करे, तो कैसे तय करे। मामला सामने आया है गोरखपुर से। यहां एक लड़की की चप्पल टूट गई थी। वो तपती धूप में नंगे पांव ही सफर कर रही थी। तभी वहां मौजूद सयुंक्त मेजिस्ट्रेट ने खुद अपने हाथ से उसे चप्पल पहनाई।
क्या है पूरा मामला?
हमारे सहयोगी ‘इंडिया टाइम्स‘ के मुताबिक, गोरखपुर की सीमा पर कुछ प्रवासी मजदूर जुटे थे। इसी दौरान वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट आईं। उनका नाम अनुज मलिक है। उनकी नजर वहां खड़ी एक लड़की पर पड़ी। लड़की नंगे पावं थी। वो तपती धूप में खड़ी थी। आईएएस अधिकारी अनुज मलिक ने तुरंत एक चप्पल मंगवाई और अपने हाथ से उस लड़की को पहनाई।
पैदल चलते-चलते टूट गई चप्पल

जिस लड़की को आईएएस ने चप्पल पहनाई उसका नाम श्रेया है। श्रेया बिहार की रहने वाली है। गोंडा से पैदल चलकर ही वो बिहार में अपने घर के लिए जा रही थी। रास्ते में ही उनकी चप्पल टूट गई। परिवार के लोग भी उनके साथ थे। वो नंगे पांव ही आगे बढ़ने लगी।
बाकियों की भी मदद की
वहां दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों भी मौजूद थे, आईएएस की इस पहल के बाद उन्होंने भी लोगों की मदद की। सभी प्रवासी मजदूरों को जिनके पास चप्पल नहीं थी, उन्हें चप्पल दी गई। उनके खाने और पीने की व्यवस्था भी करवाई गई।
Source link-नवभारत टाइम्स
Image courtesy-नवभारत टाइम्स
via WordPress https://ift.tt/2TdF1fF

Comments
Post a Comment