Inspirational News Mizoram Man Pays Bank 10 Lakh Loan To Clear Of 4 Strangers | लॉकडाउन: बंदे ने 4 अनजान लोगों की मदद कर उतारा ₹10Lac का लोन – Trending-नवभारत टाइम्स

i

लॉकडाउन बढ़ गया है। सरकार ने तो ये भी कह दिया है कि जो शख्स इस दौरान कोरोना के कारण अपना लोन नहीं चुका पाता तो उसे डिफॉल्टर की श्रेणी में ना डाला जाए। लेकिन एक खबर आई है मिजोरम से। यहां एक अनजान शख्स ने चार लोगों की मदद की। उसने उनका तकरीबन 10 लाख रुपये का लोन खुद उतारा।

क्या है पूरा मामला?

हमारे सहयोगी ‘इंडिया टाइम्स‘ के मुताबिक, मामला मिजोरम की राजधानी आइजोल का है। इस शख्स ने खासतौर कहा कि उसकी पहचान सामने नहीं आना चाहिए। एसबीआई, आइजोल के कुछ मुलाजिम ही बंदे को जानते हैं जिसने 4 अनजान लोगों की लोन उतार उनकी मदद की।

तीन महिलाएं भी शामिल थीं

शख्स ने कुल मिलाकर 9,96,365 रुपये का लोन उतारा। इनमें से तीन महिलाएं हैं। ब्रांच अस्सिटेंट जनरल मैनेजर Sheryl Vanchhong ने बताया, ‘ ब्रांच में से तीन लोग ही उस शख्स को जानते हैं। उसने हमें बताया कि वो कुछ लोगों की मदद करना चाहता हैं। यहां तक कि उसने अपना बजट 10 लाख बताया। वो उन लोगों की मदद करना चाहते जो कोरोना के दौर में अपना लोन नहीं चुका पा रहे थे। खासतौर पर जिनकी प्रोपर्टी लोन के लिए गिरवी रखी है।’

चार लोगों को किया गया सेलेक्ट

फिर बैंक के लोगों ने मिलकर चार ऐसे लोगों को सेलेक्ट किया, जो लोन नहीं चुका पा रहे थे। साथ में जिनकी प्रोपर्टी भी बैंक के पास गिरवी रखी थी। अगले दिन चारों को बुलाया गया। उन्हें बताया गया कि किसी अनजान शख्स ने उनका लोन चुका दिया है। जिस शख्स ने यह नेक काम किया, उसने पहले ही बैंक वालों से कहा था कि वो ये सब लोगों के लिए कर रहे हैं… बस उनका नाम सामने ना आए। लिहाजा, उन्हें उनका नाम भी नहीं बताया गया।

काफी लोगों की मदद कर चुके हैं

बैंक के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि वो इससे पहले भी काफी लोगों की मदद कर चुके हैं। Muana L Fanai वो हैं जिन्होंने पॉलट्री फार्म के लिए लोन लिया था। उनका लोन भी इस अनजान शख्स ने उतार दिया। उन्होंने शख्स का शुक्रिया अदा किया। उनके ऊपर 2,46,631 का लोन था।


Source link-नवभारत टाइम्स

Image courtesy-नवभारत टाइम्स

via WordPress https://ift.tt/2Tji6j8

from Blogger https://ift.tt/2ZcJhQg
via SEO Services



via farzi khabarhttps://farzikhabar.in/inspirational-news-mizoram-man-pays-bank-10-lakh-loan-to-clear-of-4-strangers-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-2/

Comments

Popular posts from this blog

Fact Check: पीएनबी की गाज़ियाबाद ब्रांच के कर्मचारिओं के कोरोना संक्रमित होने के बारे में वायरल किया जा रहा पोस्ट भ्रामक-Vishvas News

फ़ैक्ट चेक : हथियार लेकर घूम रहे लड़कों की तस्वीर RSS मेम्बर्स की नहीं बल्कि बांग्लादेश की है-Alt News